फोटोशॉप सीखे हिंदी में - Learn Photoshop In Hindi 42 Comments Learn Photoshop In Hindi के इस Tutorial में आपका स्वागत है ! Introduction Of Photoshop in Hindi फोटोशॉप का परिचय हिंदी में :- फोटोशॉप चित्रों पर अनेक प्रकार की क्रियायें करके उनको मनचाहे रूप में बदलने वाला एक विशेष Software है जिसको Adobe नाम की कंपनी ने बनाया है इसके कई संस्करण बाजार में आ चुके है जैसे- Adobe Photoshop 7.0, CS, CS2, CS3, CS4, CS5, CS6, और इसका नया संस्करण बाजार आया है वो है Adobe Photoshop CC जो धीरे धीरे अन्य सभी संस्करणो का स्थान लेता जा रहा है ! Starting Photoshop फोटोशॉप प्रारम्भ करना- फोटोशॉप को प्रारम्भ करने से पहले आपको देख लेना है की फोटोशॉप आपके कंप्यूटर में स्थापित (Install) है या नहीं यदि नहीं है तो आप अपनी पसंद का Photoshop Version निचे दिए गए लिंक से Download करें और उसे अपने कंप्यूटर में स्थापित (Install) करें. Start बटन पर क्लिक करें इससे Start Menu खुल जायेगा यहाँ आपको Photoshop का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें आपका फोटोशॉप शुरु हो जायेगा ? Adobe Photoshop 7...